CP1 अतिकामुक और भोगवादी होते हैं संकीर्ण आंखों वाले - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

अतिकामुक और भोगवादी होते हैं संकीर्ण आंखों वाले

published: 11-08-2013

आंखे व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। जहां एक ओर आंखे बाहरी डाटा को मस्तिष्क तक पहुंचाने का का काम करती हैं। वहीं दूसरी ओर मन में छिपे हुए विचारौं, भावनाऔं और क्रोध, प्रेम, अहंकार जैसी मनोदशाओं को भी प्रकट कर देती हैं। आंखों की आकृति से व्यक्ति के नैतिक चरित्र, प्रेम की गहराई, एकनिष्ठा, बहुविवाह, प्रजननशक्ति का पता लगता है। आंखों की आकृति तीन प्रकार की होती हैं। 1. गोलाकार आंखे : ऎसी आंखे जिनकी पलकों का घुमाव गोलाकार होता है, गोलाकार आंखें कहलाती हैं। गोलाकार आंखों वाले पुरूष एक पत्नीव्रता, प्रेम की गहराई को समझने वाले और प्रेम भावना को आदर देने वाले होते हैं। ऎसे पुरूष या महिला को प्यार जीवन में सिर्फ एक बार ही होता है। जिससे उन्हें प्यार होता है, जीवनभर वे उसी के प्रेम में बंधे होते हैं। वे किसी और के बारे मे नहीं सोचते। पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में यह लक्ष्ण प्राय: अधिक पाएं जाते हैं।   2. अण्डाकार आंखे : अण्डाकार आंखे गोलाकार आंखों की तरह ही दिखाई देती हैं। लेकिन अण्डाकार आंखों में पलकों का घेरा लम्बाई लिए हुए होता है। इससे आंखे अण्डे की आकृति की दिखाई देती है। अण्डाकार आंखों वाले व्यक्ति एक समय में एक ही व्यक्ति से प्रेम करते हैं। जिससे वे प्रेम करते हैं उसके प्रति पूर्णत: समर्पित रहते हैं, जब तक वे उनके सम्पर्क में रहते हैं। ऎसे व्यक्ति अच्छे प्रेमी, परिवार की देखभ्भाल करने वाले, कामुक, रसिया और सेक्स का आनन्द डठाने वाले होते हैं। ऎसे व्यक्ति कलाप्रेमी भी होते हैं।   3. संकीर्ण आंखे : लम्बी आंखे पलकों के संकुचित रहने के कारण होती है। इनकी लम्बाई अबधिक होती हैं। संकीर्ण-लम्बी आंखों वाले व्यक्ति अत्यन्त कामुक, भोगवादी एवं विलासिता वाले होते हैं। इनका जीवन अत्यन्त भौतिकतापूर्ण, भावनारहित और आडम्बरयुक्त होता है। ये कठोर दिल वाले होते हैं। ऎसे व्यक्ति दूसरों को अपने जाल में फंसाकर अपनी कामपिपासा शांत करते हैं।

English Summary: atikamuk and narrow eyed sensualist are
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved