CP1 उल्का हाथ आ जाए तो हो जाएं मालामाल... - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

उल्का हाथ आ जाए तो हो जाएं मालामाल...

published: 20-02-2013

मास्को। रूस की राजधानी मास्को से 1500 किलोमीटर पूर्व चेलियाबिंस्क क्षेत्र में गिरे उल्कापिंड के टुकडों कं दाम सोने से भी ज्यादा लग रहे हैं। उल्कापिंड के टुकडों की कीमत ने आस पास के इलाकों में रहने वालों की भी नींद उडा दी है। हर आदमी इस जुगत में जुटा है कि उसे उल्कापिंड का छोटा-मोटा टुकडा ही मिल जाए क्योंकि बाजार में उल्कापिंड के टुकडों की कीमत प्रतिग्राम 2200 डालर बताई जा रही है जो सोने की कीमत से 40 गुणा अधिक है। लोगों की टोलियों की टोलियां इनदिनों यहां उल्कापिंड के टुकडों की तलाश में जुटी रहने लगी हैं। > ज्ञात रहे,गत 15 फरवरी को यहां उल्का पिंड एक जलते हुए गोले के रूप में गिरा था जिससे करीब 1100 लोग घायल हो गए थे और लगभग 4000 घरों की खिडकियों के शीशे टूट गए थे। इस बीच चेलियाबिंस्क क्षेत्र में गिरे उल्कापिंड के अवशेष आखिरकार खोज लिए गए हैं। रूसी वैज्ञानिकों के मुताबिक उन्होंने उल्कापिंड के 53 टुकडे ढूंढ निकाले हैं। इससे पहले रूस के आपातकाल मंत्रालय के कई गोताखोर बर्फानी चेबारकुल झील में उल्कापिंड की तलाश में गए थे लेकिन पूरी झील में खोजबीन के बावजूद अवशेषों का पता नहीं चल पाया था।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved