CP1 मुस्कुराहट ब़डे काम की चीज - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

मुस्कुराहट ब़डे काम की चीज

published: 25-11-2012

नई दिल्ली,। खुरासान का एक राजकुमार था। नाम था अमर। खूब ठाट-बाट की जिंदगी थी। एक बार जब वह ल़डाई में गया तो उसके रसोईघर के समान को लेकर तीन सौ ऊंट भी उसके साथ गये। दुर्भाग्य से एक दिन वह खलीफा इस्माइल द्वारा बंदी बना लिया गया, पर दुर्भाग्य भूख को तो नहीं टाल सकता। उसने पास  अपने मुख्य रसोइये से, जो एक भला आदमी था, कहा, ""भाई, कुछ खाने को तैयार कर दे।"" उस बेचारे के पास केवल एक मांस का टुक़डा बचा था। उसने उसे ही देगची में उबलने को रख दिया और भोजन को कुछ अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए स्वयं किसी साग-सब्जी की खोज में निकला। इतने में एक कुत्ता वहां से गुजरा। मांस की सुगंध से आकर्षित हो उसने अपना मुंह देगची में डाल दिया। पर भाप की गर्मी पा वह तेजी से और कुछ ऎसे बेढंगे तरीके से पीछे हटा कि देगची उसके गले में अटक गई। अब तो घबराकर वह देगची के साथ ही वहां से भागा। अमर ने जब यह देखा तो जोर से हंस प़डा। उसके अफसर ने, जो उसकी चौकसी पर नियुक्त था, उसे पूछा, ""यह हंसी कैसीक् इस दुख के समय भी आप हंस रहे हो!"" अमर ने तेजी से भागते हुए कुत्ते की ओर इशारा करते हुए कहा, ""मुझे यह सोचकर हंसी आ रही है कि आज प्रात: काल तक मेरी रसोई का सामान ले जाने के लिए तीन सौ ऊंटों की आवश्यकता प़डी थी और अब उसके लिए एक कुत्ता ही काफी है।"" अमर को प्रसन्न रहने में एक स्वाद मिला था। दूसरों को प्रसन्न रखने के लिए यद्यपि वह उतना प्रयत्नशील नहीं था, फिर भी उसके विनोदी स्वभाव की प्रशंसा किए बिना हम नहीं रह सकते। यदि वह इतनी गंभीर विपत्ति में भी प्रसन्न रह सकता था तो क्या हम मामूली चिंता में चेहरे पर एक मुस्कुराहट भी नहीं ला सकतेक् भला स्वभाव : फारस देश में एक स्त्री थी, जो शहद बेचने का व्यवसाय करती थी। उसकी बोलचाल का ढंग इतना आकर्षक था कि उसकी दुकान के चारों ओर ग्राहकों की भी़ड लगी रहती थी। यदि वह शहद की जगह विष भी बेचती तो भी लोग उसे शहद समझकर ही उससे खरीद लेते। एक ओछी प्रकृतिवाले मनुष्य ने जब देखा कि वह स्त्री इस व्यवसाय से बहुत लाभ उठा रही है तो उसने भी इसी धंधे को अपनाने का निpय किया। दुकान तो उसने खोल ली, पर शहद के सजे-सजाये बर्तनों के पीछे उसकी अपनी आकृति कठोर ही बनी रहीं। ग्राहकों का स्वागत सदा अपनी कुटिल भृकुटि से करता था। इसलिए अब उसकी चीज छो़ड आगे बढ़ जाते थे। एक मक्खी भी उसके शहद के पास फटकने का साहस नहीं करती थी। शाम हो जाती, पर उसके खाली-के-खाली ही रहते। एक दिन एक स्त्री उसे देखकर अपने पति से बोली, ""क़डआ मुख शहद को भी कडुआ बना देता है।"" क्या वह शहद बेचनेवाली स्त्री केवल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मुस्कराती थीक् हम तो यही सोचते हैं कि उसका उल्लास उसके भले स्वभाव का एक अंग था। संसार में हमारा कार्य केवल बेचना और खरीदना ही नहीं है, हमें यहां एक-दूसरे का मित्र बनकर रहना है। उस भली स्त्री के ग्राहक यह जानते थे कि वह एक दुकानदारिन के अतिरिक्त और कुछ भी थी - वह संसार की एक प्रसन्नमुख नागरिक थी। (सस्ता साहित्य प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक "हमारी बोध कथाएं" से साभार)

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved