CP1 आईफा अवार्ड : रॉक स्टार व डर्टी गर्ल विद्या ने मारी बाजी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

आईफा अवार्ड : रॉक स्टार व डर्टी गर्ल विद्या ने मारी बाजी

published: 07-07-2013

आईफा-2013 में विद्या बालन ने कहानी में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया तो वहीं रॉक स्टार रणबीर कपूर को बर्फी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। अभिनेता अभिषेक बच्चन से पुरस्कार ग्रहण करने के बाद विद्या ने इस अवार्ड को फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष को समर्पित किया। विद्या ने कहा कि इस पुरस्कार के असली हकदार मैं नहीं बल्कि निर्देशक सुजॉय घोष है। उन्होंने कहा, इस पुरस्कार को मैं अपने निर्देशक सुजॉय को समर्पित करना चाहती हूं। किसी ने दूसरे की पत्नी को इतना प्रेम नहीं किया होगा जितना सुजॉय ने विद्या बागची को किया है। मैंने पा में अभिषेक की पत्नी का किरदार निभाया था और इसी किरदार के लिए मुझे एम्सटरडम में आयोजित हुए आईफा में मेरा पहला पुरस्कार मिला था। बर्फी में अपने अभिनय को लेकर चौतरफा वाहवाही बटोरने वाले रणबीर यहां मौजूद नहीं थे और उनके बदले फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने पुरस्कार ग्रहण किया। रणबीर और विद्या लगातार दूसरी साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री चुने गए हैं। इससे पहले फिल्म रॉकस्टार और द डर्टी पिक्कर के लिए ये पुरस्कार मिले थे। आईफा में इस साल बसु की बर्फी ने कई और पुरस्कार अपने नाम किए। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कहानी और संगीत का पुरस्कार दिया गया। रणबीर और दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ जोडी का पुरस्कार दिया गया। विकी डोनर के कलाकार आयुष्मान खुराना और यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता एवं अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। इंग्लिश विंग्लिश के लिए गौरी शिंदे को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला।पुरस्कार समारोह में श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण सरीखे कलाकारों ने अपने नृत्य से समा बांध दिया।

English Summary: Vidya Balan -2013 IIFA Best Actress Award for his performances in the story, there is rock star Ranbir Kapoor won the best actor award for sweet.
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved