Gadget News

तोशीबा ने लांच किया सबसे पतला टैबलेट

तोशीबा ने लांच किया सबसे पतला टैबलेट

published: 02/05/2012 | 14:05:28 IST

तोशीबा कंपनी ने हाल ही में एक टैबलेट पीसी लांच किया है। इस टैबलेट को दुनिया का सबसे पतला टैबलेट बताया जा रहा है। इस पतले टैबलेट को तोशीबा ने एक्साइट 10 के नाम से लांच किया है। यह टैबलेट 0.3 इंच पतला है।

टैबलेट को 16 जीबी और 32 जीबी के दो मॉडल्स में लांच किया गया है। 16 जीबी मॉडल की कीमत 26,698 और 32 जीबी टैबलेट की कीमत 30,220 रूपए रखी गई है। इस टैबलेट की स्क्रीन 10 इंच की है और इसमें 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर लगा है।

वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। जबकि इसका रियर फेसिंग कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसी सुविधाएं भी है।

Related Videos

In Case You Missed.....

Aaapkisaheli Women Portal

Latest In News