CP1 हिमाचल को पर्यटन में राष्ट्रीय पुरस्कार - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

हिमाचल को पर्यटन में राष्ट्रीय पुरस्कार

published: 01-03-2012

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके साथ वर्तमान प्रदेश सरकार के शासनकाल में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रदत्त अवार्ड की संख्या 57 हो गई है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से बुधवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य एवं प्रभावशाली समारोह में राज्य की प्रधान सचिव (पर्यटन) मनीषा नंदा तथा निदेशक पर्यटन डा$ अरूण कुमार ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस समारोह में केन्द्रिय पर्यटन मंत्री> सुबोध कांत सहाय, सांसद, उच्चाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस पुरस्कार के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की है। पर्यटन निदेशक डा$ अरूण कुमार ने बताया कि प्रदेश द्वारा पर्यटन क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के साथ-साथ राज्य की पर्यटन प्रचार सामग्री को भी केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता के आधार पर देश भर में अव्वल आंका गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने पिछले वर्ष पहली बार कॉफी टेबल बुक "हर घर कुछ कहता है" का प्रकाशन किया, जिसमें राजधानी शिमला की ऎतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों, प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों सहित लोकप्रिय लोकगाथाओं का संकलन किया गया है, जिससे पर्यटकों की रूचि बढ़ी है तथा उनके ठहराव में वृद्घि हुई है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक ब्राशर विकसित करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों को प्रदेश के बारे में सभी सूचनाएं विस्तारपूर्वक प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस समय पर्यटन विभाग राज्य में सकल घरेलू उत्पाद के 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का सहायक है। उन्होंने कहा कि शिमला की लोकगाथाओं को स्थानीय लोगों से इकट्ठा करके विशेषज्ञों द्वारा संकलित किया गया है तथा "हर गांव की कहानी" के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जु़डी लोक कथाओं पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved