सिने इतिहास की सबसे बडी कामयाब फिल्म लिखने वाले के.वी.विजयेन्द्र प्रसाद अब छोटे परदे पर अपनी लेखनी का जादू चलाने जा रहे हैं। उनके द्वारा लिखित कहानी ‘आरम्भ’ पर स्टार चैनल ने एक शो बनाया है, जिसका हाल ही में प्रोमो जारी किया गया है। यह एक पीरियड ड्रामा है, जिसका जल्द ही प्रसारण शुरू होने जा रहा है। इस शो के जरिए दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री कार्तिका नायर, हिन्दी फिल्मों के अभिनेता रजनीश दुग्गल और वेटरन अभिनेत्री तनुजा छोटे परदे पर अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं। के.वी.विजयेन्द्र प्रसाद की इस कहानी में दर्शकों को आर्यन्स और द्रविडियन्स के बीच की जंग देखने को मिलेगी। जब से दर्शकों को इस शो के लेखक के बारे में पता चला है उनकी अपेक्षाएं बहुत ज्यादा बढ गई है। दर्शकों को उम्मीद है कि विजयेन्द्र प्रसाद की ‘बाहुबली’ की तरह इस शो में भी भव्य सैट और स्पेशल इफेक्ट देखने को मिलेंगे जिसकी पुष्टि इस प्रोमो से होती है। इस शो के निर्माता गोल्डी बहल हैं, जिन्होंने अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ फिल्मों का निर्माण निर्देशन किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope