• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

70 के दशक की यह अभिनेत्री जल्द दिखेगी इस धारावाहिक में

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री तनुजा (73) टीवी शो ‘आरंभ’ से छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रही है। उनका कहना है कि यह ऐतिहासिक शो ‘लैंगिक असमानता’ के बारे में है और यह दर्शाता है कि समय गुजरने के साथ किस तरह भारतीय समाज मातृसत्तात्मक से पितृसत्तात्मक हो गया। तनुजा ने सोमवार को शो के सेट पर कहा, ‘अनोखी कहानी की वजह से ‘आरंभ’ एक अलग किस्म का शो है। इसका मूल विषय द्रविड़ जाति के दौरान मातृसत्तात्मक समाज को दर्शाता है। उस समय रानी शासन करती थी और सभी उसकी आज्ञा का पालन करते थे।’ अभिनेत्री ने कहा कि मौजूदा समय में समाज में पुरुषों को ज्यादा महत्व दिया जाता है, जो कि संतुलित होना चाहिए।

तनुजा के मुताबिक, ‘आजकल हमें महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अच्छा सलूक नहीं होने की घटनाएं काफी सुनने को मिलती हैं..ऐसा क्यों हो रहा है? क्या हमारे पुरुष हमारी रक्षा नहीं कर सकते? यह शो मूल रूप से लैंगिक असमानता के बारे में है। हमने इसमें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भावनाओं का समावेश भी किया है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aarambh Has a Unique Story Tanuja on First TV Show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aarambh, tv show, tanuja, tv debute, tanuja movies list, bollywood gossip, television latest news, entertainment, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved