सफेद संगमरमर के चमचमाते ताजमहल और मुंह में मिठास घोलने वाले पेठे के लिए महशूर आगरा में बुधवार को मास्टरशेफ इंडिया सीजन-5 के फाइनलिस्ट दिनेश पटेल ने ताजनगरी को अपने व्यंजनों की खुशबू से लबरेज कर दिया। मौका था आगरा के मशहूर रैडिसन होटल ब्लू में आयोजित ‘मास्टरक्लास सेशन विद दिनेश पटेल’ कार्यक्रम का, जिसमें दिनेश पटेल ने लोगों को अपने बेहतरीन जायकों से दीवाना कर दिया। आगरा के रैडिसन ब्लू होटल के मुख्य कार्यकारी निदेशक परितोष लधानी व अलका लधानी ने अपने होटल में आयोजित मास्टरक्लास में लोगों को आगरा और यहां की खूफियों से रूबरू कराते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी बताया। [# Pics: कपिल to भारती के पास हैं ये गाड़ियां] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
मकसद पारंपरिक व्यंजनों का प्रचारित करना
अलका लधानी ने कहा, ‘इस कार्यक्रम के पीछे हमारा मकसद आगरा के पारंपरिक व्यंजनों को और अधिक प्रचारित करना है। यहां का ताजमहल और पेठा पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन इसके अतिरिक्त आगरा के और भी जायके हैं। रैडिसन ब्लू, आगरा में प्रतिभाशाली दिनेश पटेल के साथ इस मास्टरक्लास का अनुभव शानदार रहा है। हमें आगरा की पाक विरासत पर गर्व है, जिसमें दिनेश पटेल ने हमारे बीच आकर इसको और बढ़ा दिया है। आगरा की पाक विरासत के प्रचार के लिए मैं दिनेश के साथ यहां आए हमारे सभी मेहमानों की बहुत आभारी हूं।’
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope