• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रियंका ने संयुक्त राष्ट्र में दिया लड़कियों के सशक्तीकरण पर जोर

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘ग्लोबल गोल्स अवाड्र्स’ के दौरान लड़कियों के सशक्तीकरण के बारे में बोला और तेजाब हमलों की शिकार महिलाओं की मदद मुहैया कराने के संबंध में काम कर रही एक महिला की तारीफ की। बच्चियों के अधिकारों व लैंगिक समानता को लेकर मुखर रहने वाली प्रियंका ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी वाली एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक लडक़ी द्वारा सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में बढऩे को लेकर निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया है।

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज रात (मंगलवार) ‘ग्लोबल गोल्स अवाड्र्स’ में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह पुरस्कार लड़कियों द्वारा अपने जीवन को बदलने में निभाई गई भूमिका और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में की गई प्रगति को दर्शाते हैं।’ प्रियंका ने भारतीय युवती रिया शर्मा को लीडरशिप पुरस्कार प्रदान किया, जो तेजाब हमले से पीडि़त महिलाओं की मदद करती है और कहा कि उन्हें उन (रिया) पर गर्व है। रिया ‘मेक लव नॉट स्कार्स’ की संस्थापक हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UN Global goal Awards: Priyanka Chopra to empower girls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, un goodwill ambassador, un global goal awards, priyanka chopra to empower girls, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved