मुंबई। गायिका सुनिधि चौहान मॉडल से संगीत निर्माता बनीं केंडिस रेडिंग के रैपिंग कौशल से बेहद प्रभावित हैं और उन्होंने रेडिंग की इस खूबी के लिए उन्हें निकी मिनाज कहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रेडिंग ने अमेजन प्राइम वीडियो के शो ‘द रीमिक्स’ में सलमान पर फिल्माए लोकप्रिय बॉलीवुड गीत ‘ओ ओ जाने जाना’ का रीमिक्स संस्करण रिक्रिएट किया।
एक बयान के मुताबिक, शो की जज सुनिधि, संगीतकार अमित त्रिवेदी और डीजे न्यूक्लेया केंडिस की प्रस्तुति से हैरान रह गए। उन्होंने गाने में रैप शामिल कर अपना एक निजी पुट डाला।
सुनिधि ने कहा, ‘‘जब केंडिस ने रैप किया, तो मुझे लगा कि वह अमेरिकन रैपर निकी मिनाज हैं। उनका प्रदर्शन बहुत शानदार था। संगीत को अच्छा बनाने का पूरा श्रेय डीजे को जाता है।’’
न्यूक्लेया ने कहा कि वैसे वह रैप पर टिप्पणी नहीं करते, लेकिन यह वास्तव में शानदार था।
(आईएएनएस)
आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही है अजय देवगन, काजोल की लाडली न्यासा
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने उत्तराखंड के लैंसडाउन में बच्चों के साथ बिताया समय
'देवा' सेट से शाहिद कपूर ने दिखाया अपना ब्लैक एंड व्हाइट लुक
Daily Horoscope