• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जानें-श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें, ये थी आखिरी फिल्म

Sridevi dies of heart attack in Dubai,versatile star debuted in Tamil cinema, broke into Bollywood - Bollywood News in Hindi

मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई दिग्गज हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 2017 में आई मॉम थी। इस फिल्म को रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया था और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी भूमिका निभाई थी।

आईये जानते हैं श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी अहम बातें

1. श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। बहन का नाम- श्रीलता। भाईयों के नाम आनंद और सतीश हैं।

2. श्रीदेवी ने साल 1996 में बोनी कपूर से शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं- जाह्ववी और खुशी कपूर।

3. श्रीदेवी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था।

4. 1975 की फिल्म जूली से श्रीदेवी ने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था।

5. श्रीदेवी की पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी।

6. श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से मिली।

7. श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया, सदमा, चालबाज, चांदनी, नागिन, निगाहें, लम्हे, खुदागवाह, जुदाई जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है।

8. 2013 मै सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

9. श्रीदेवी अब तक 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड प्राप्त कर चुकी हैं।

10. 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी। लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शोज में नजर आईं।

11. श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से रूपहले परदे पर वापसी कीं। हिंदी सिनेमा से कई वर्षों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी ने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों का दिल फिर से जीत लिया था।

12. सोलवां सावन, सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इन्कलाब, तोहफा, सरफरोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नजराना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर कानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे, हीर रांझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चांद का टुकड़ा, गुमराह, लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम आदि श्रीदेवी की यादगार फिल्में हैं।

13. श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था।

14. पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई मॉम थी।

15. श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया, जब वो एक शादी समारोह में भाग लेने गई हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sridevi dies of heart attack in Dubai,versatile star debuted in Tamil cinema, broke into Bollywood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sridevi, bollywood actress, bollywood icon, sridevi dead, sridevi passes away, legendary bollywood actress, tamil cinema, heart attack, dubai, फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी, श्रीदेवी, श्रीदेवी का निधन, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved