हाल ही में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने तीसरी शादी ऋचा सचदेव से की है। तभी से करिश्मा की दूसरी शादी करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। वहीं पापा रणधीर कपूर ने अपने कुछ संकेतों से ये जाहिर कर दिया हैं कि अब करिश्मा भी जल्दी ही दूसरी शादी कर सकती है। आपको बता दें कि, संजय से तलाक के बाद करिश्मा की जिंदगी में संदीप तोषनीवाल की एंट्री हुई। दोनों को फैमिली पार्टीज और अन्य कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों अधिकारिक तौर पर कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की।
वहीं इस बारे में रणधीर कपूर ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि, उनकी बेटी करिश्मा कपूर को शादी की कोई जल्दी नहीं है। बातचीत से रणधीर कपूर इशारा दे रहे हैं कि करिश्मा कपूर की लाइफ में कोई है और वह शादी की प्लानिंग भी कर रही हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर की बर्थडे पार्टी में भी संदीप तोषनीवाल मौजूद थे।
'हीरामंडी' प्रोमो में वहीदा के रूप में संजीदा शेख ने अपनी सुंदरता से किया मंत्रमुग्ध
एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है मोहनलाल और शोभना की सुपरहिट जोड़ी
विक्की कौशल ने कहा, 'मैं और कैटरीना आज भी ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिताते हैं'
Daily Horoscope