हैदराबाद| अभिनेता प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार' 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। अभिनेता ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी घोषणा की। अभिनेता ने फिल्म के पोस्टर को शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, "सलार के रिलीज डेट को शेयर कर के खुशी मिल रही है। 14 अप्रैल 2022 को आपसे सिनेमाघरों में मिलता हूं।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रभास इस फिल्म में डार्क शेड में नजर आएंगे। फिल्म में श्रुति हसन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का मुहूर्त इस साल जनवरी में हुआ था।
श्रुति ने भी इस फिल्म के पोस्टर को पोस्ट किया और फिल्म के कास्ट और टीम को टैग किया।
फिल्म में संगीत रवि बसरूर ने दिया है।
इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसके निर्माता होमबले फिल्म्स के विजय किरगंदुर हैं।
अभिनेता हालांकि इससे पहले फिल्म राधेश्याम में नजर आने वाले हैं। यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
--आईएएनएस
कृति सेनन ने वरुण धवन का शेयर किया फनी वीडियो
अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोरोना पॉजिटिव
अभिषेक निगम: 'वसूली' ने कोविड में स्थिरता बनाए रखने में की मदद
Daily Horoscope