हैदराबाद। तेलुगु स्टार नानी अपनी आने वाली फिल्म 'श्याम सिंघा रॉय' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में साई पल्लवी, कृति शेट्टी और मैडोना सेबेस्टियन हैं। निमार्ताओं ने 'श्याम सिंघा रॉय' की रिलीज की घोषणा सोशल मीडिया पर की। निमार्ता फिल्म को दिसंबर में रिलीज करने वाले है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इतना ही नहीं निमार्ताओं ने रिलीज घोषणा के साथ एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें नानी को उग्र अवतार में दिखाया गया है, जो दशहरे की थीम से मेल खाता है। 'श्याम सिंघा रॉय' में नानी एक बंगाली लड़के का किरदार निभाएंगे। 'श्याम सिंघा रॉय' की टैगलाइन 'हिज लव' है।
इस फिल्म में राहुल रवींद्रन, मुरली शर्मा और अभिनव गोमातम अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसमें जाने-माने संगीतकार मिकी जे. मेयर ने संगीत दिया है।
नानी की हालिया फिल्म 'टक जगदीश' महामारी के कारण सिनेमाघरों में जगह बनाने में असफल रही है। (आईएएनएस)
मुमताज के बाद सायरो बानो ने की जीनत के लिव-इन की आलोचना, कहा अकल्पनीय और अस्वीकार्य
प्रशांत वर्मा ने जय हनुमान का पोस्टर किया रिलीज़
गर्भवती होने के बावजूद सिंघम अगेन की शूटिंग पर पहुँची दीपिका पादुकोण
Daily Horoscope