मुंबई। अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उन्होंने बतौर अभिनेत्री उन्होंने अभिनय के पेश के साथ संघर्ष किया है। सोहा ने मगंलवार को यहां पहली किताब ‘द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस’ को लांच किया। सोहा से अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय लिखने को कहा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘जीवन का सबसे मुश्किल अध्याय शायद ‘वर्किंग एक्टर’ पुकारा जाना है। मेरा संघर्ष बतौर कलाकार मेरे पेशे के साथ रहा रहा है, जो मेरे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।’’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि इसके साथ जो असुरक्षा और तुलना आती है, उसका सामना करना मुश्किल होता है।
यह पूछे जाने पर कि किस चीज ने उन्हें किताब लिखने के लिए प्रेरित किया तो उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले, मैंने आलेख और निबंध लिखे हैं, लेकिन 40,000-50,000 शब्दों को लिखना एक बड़ा काम है। मैं गैर-काल्पनिक किताब लिखना चाहती थी, क्योंकि मैं रचानत्मक कल्पना वाली किताब नहीं लिख सकती।’’
एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में बनाया 'सूजी का हलवा'
'वेदा' के टीजर में एक्शन अवतार में दिखाई दिए जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ
NTR जूनियर 'देवरा पार्ट 1' के नए शूट शेड्यूल के लिए गोवा रवाना
Daily Horoscope