• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दुष्कर्म मामले में फिल्म निर्माता मोरानी का आत्मसमर्पण

हैदराबाद। फिल्म निर्माता करीम मोरानी ने दुष्कर्म मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने आधीरात के समय शहर के बाहरी इलाके में स्थित हयातनगर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया। करीम मोरानी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

मोरानी पर दिल्ली की एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। अभिनेत्री बनने की चाह रखने वाली इस 25 वर्षीया महिला ने मोरानी पर उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मोरानी पर जनवरी में दुष्कर्म, बंदीकरण, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bollywood Producer Karim Morani Surrenders In Rape Case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bollywood producer karim morani, bollywood producer, karim morani, surrenders in rape case, rape case, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved