वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का टाइटल ट्रैक आज रिलीज हो गया है। इस गाने में यंग स्टार्स होली की थीम पर धमाल करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ वरुण-अालिया की पहले आई फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ नहीं है। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की कहानी बद्रीनाथ (वरुण धवन) और वैदेही ( आलिया भट्ट) के बीच प्यार पर आधारित है। फिल्म का बैकग्राउंड उत्तर प्रदेश है। इससे पहले वरुण धवन और करण जौहर ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर इसका टीजर पोस्ट किया था। फिल्म इस साल 10 मार्च को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था।
ट्रेलर में दोनों लड़ते-झगड़ते, रुठते-मनाते और प्यार करते नजर आ रहे हैं। वरुण एक बार फिर अपने कॉमेडी और रोमांटिक अंदाज से दर्शकों को हैरान करने वाले हैं।
मुमताज के बाद सायरो बानो ने की जीनत के लिव-इन की आलोचना, कहा अकल्पनीय और अस्वीकार्य
प्रशांत वर्मा ने जय हनुमान का पोस्टर किया रिलीज़
गर्भवती होने के बावजूद सिंघम अगेन की शूटिंग पर पहुँची दीपिका पादुकोण
Daily Horoscope