• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

बी-टाउन के पालतू जानवर इंस्टाग्राम के सुपरस्टार!

नई दिल्ली। जरा सोचिए एक पपी (कुत्ते का छोटा बच्चा) का भी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसमें उसे फॉलो करने वालों की संख्या 15 हजार से भी अधिक है। हजम नहीं हो रहा है? चलिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के सेलिब्रिटी जितने प्रसिद्ध हैं, उनके चार पैरों वाले पालतू जानवर भी उनसे पीछे नहीं हैं।

बॉलीवुड के कई सितारों का जानवर प्रेम किसी से छिपा नहीं है। इनमें जॉन अब्राहम, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे शामिल हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पालतुओं के भी अकाउंट बना रखे हैं, जिनका स्टारडम किसी सितारे से कतई कम नहीं।

आईएएनएस के पास कुछ सेलिब्रिटीज के ऐसे ही पालतू जानवरों की सूची है :


डायना चोपड़ा : प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में एक पपी को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने डायना रखा। भारतीय अभिनेत्री ने डायना का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है, जिसके इंस्टा हैंडल का नाम 'डायरीजऑफडायना' है। इस अकाउंट पर 220 पोस्ट डाले गए हैं। डायना के फॉलोवर्स 149000 से भी अधिक हैं।

सिया एंड बेली : बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम के दो प्यारे बच्चे हैं -सिया और बैली। दोनों की प्रोफाइल का नाम 'अब्राहम बैली' है और इनके 15.1 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। उनके अकाउंट पर 141 पोस्ट साझा किए गए हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-B-Town pets are Instagram superstars!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: b-town pets, instagram superstars, bollywood celebrities, social media, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved