• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉलीवुड ने की भूमि पूजन की सराहना

B-Town lauds Bhumi Pujan at Ram temple site - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ऐतिहासिक भूमि पूजन की जमकर सराहना की। अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, "अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर होने का हमारा सपना 500 सालों के बाद आखिरकार साकार हो रहा है। इस सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए मोदी जी आपका धन्यवाद। हमारी प्राचीन सभ्यता और हमारी संस्कृति को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है। जय श्री राम।"

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने ट्विटर पर लिखा, "श्री राम ने दूसरों के कल्याण के लिए आत्मबलिदान के उच्चतम स्तर स्थापित किए, केवल यह नश्वर शरीर ही मरता है गुण नहीं मरते हैं। आज भारत फिर से हमेशा से सबसे गौरवशाली सभ्यता रहे राम राज्य की स्थापना कर रहा है जहां राम सिर्फ एक राजा नहीं है, बल्कि जिंदगी को जीने का एक तरीका है। हैशटैगजयश्रीराम हैशटैगराममंदिरअयोध्या।"

फिल्मकार मधुर भंडारकर ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "भगवान राम हमें शांति समृद्धि और एकता का आशीर्वाद दें। हैशटैगजयश्रीराम हैशटैगअयोध्याभूजन।"

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं, "यह दिन सालों की तपस्या, त्याग और संघर्ष के बाद आया है। इसमें आप जैसे धार्मिक योद्धाओं का योगदान अद्भुत रहा है। हम आपके ऋणी रहेंगे। जय श्री राम। माननीय श्री नरेंद्र मोदी आप भारत की लंबित समस्याओं को हल करने के लिए पैदा हुए हैं। हैशटैगराममंदिरभूमिपूजन के लिए आपको बधाई और तह-ए-दिल से शुक्रिया।"

अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर ने ट्वीट किया, "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास के शुभ अवसर पर आइए उत्सव मनाएं, घर घर दीप जलाएं, दीपावली मनाएं। हैशटैगजयश्रीराम।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-B-Town lauds Bhumi Pujan at Ram temple site
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: b-town lauds bhumi pujan at ram temple site, bhumi pujan, ram temple, narendra modi, ram temple site, ayodhya, social media, hema malini, kangana ranaut, madhur bhandarkar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved