• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दर्शकों को अभी भी आकर्षित करती है ‘जोधा अकबर’

Ashutosh Gowariker Celebrates 10 Years of Jodhaa Akbar on Twitter - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर का कहना है कि यह एक खुशनुमा एहसास है कि फिल्म ‘जोधा अकबर’ अभी भी दर्शकों को आकर्षित करती है। गुरुवार को इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए। गोवारिकर ने फिल्म के ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को ट्वीट किया।

पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘यह वास्तव में एक खुशनुमा एहसास है कि ‘जोधा अकबर’ आज भी दर्शकों को आकर्षित करती है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी। मैं इतना प्यार लुटाने के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आपके साथ एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को साझा कर रहा हूं। ‘जोधा अकबर’ के दस साल।’’
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ashutosh Gowariker Celebrates 10 Years of Jodhaa Akbar on Twitter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashutosh gowariker, 10 years of jodhaa akbar, jodhaa akbar, film jodhaa akbar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved