दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर अपनी चार पुस्तकों का प्रकाशन कराने जा रहे हैं, जो अप्रैल तक संभवत: लोगों के बीच होगी। उन्होंने अपने 61वें जन्मदिन से ठीक पहले इसकी घोषणा की। उनका जन्मदिन 20 फरवरी को है। एक बयान में कहा गया है कि यहां 92.7 बिग एफएम पर अपने जन्मदिन से पहले के एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘मैंने चार पुस्तकों के लिए साइन किया है और ये अप्रैल तक उपलब्ध हो जाएंगी। मेरे व्यस्त कार्यक्रम की वजह से इसमें देरी हो रही है। लेकिन विशेषज्ञों की एक टीम इस पर काम कर रही है। यह पुस्तक बॉलीवुड के लोकप्रिय खलनायकों पर है।’ उन्होंने यह भी कहा कि एक पुस्तक उनके बिग एफएम पर प्रसारित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘सुहाना सफर विद अन्नू कपूर’ पर भी आधारित होगी। [# इस तस्वीर में पहचानिये आज के सुपरस्टार को?] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
'हीरामंडी' प्रोमो में वहीदा के रूप में संजीदा शेख ने अपनी सुंदरता से किया मंत्रमुग्ध
एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है मोहनलाल और शोभना की सुपरहिट जोड़ी
विक्की कौशल ने कहा, 'मैं और कैटरीना आज भी ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिताते हैं'
Daily Horoscope