नई दिल्ली। करीब 60 साल पहले वे एक अच्छे परिवार में पैदा हुई थी। दुर्भाग्य से वे अपने माता-पिता से अलग हो गई। बाद में उन्होंने एक रसोइये से शादी की, जो मरहूम बॉलीवुड स्टार फिरोज खान के यहां काम करते थे। उनके साथ वे पश्चिम बंगाल से मुंबई आ गई। लेकिन उसके बाद उनके परिवार में 'दरार' उभरने लगे और इसी के साथ ही जीवन-यापन के लिए उनका संघर्ष भी बढ़ गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साल 2019 में.. आज वे रानाघाट रेलवे स्टेशन की गायिका रानू मंडल(Ranu Mondal) , एक इंटरनेट सनसनी और एक नवोदित बॉलीवुड गायिका हैं।
रानू ने आईएएनएस से मुंबई से बात की, जहां उन्होंने अपने तेजी से बढ़ते फैन्स बेस के साथ फेसबुक लाइव सेसन खत्म किया था। उन्होंने कहा, "मेरे जीवन की कहानी बहुत लंबी है। मेरे जीवन की कहानी पर एक फिल्म बन सकती है। यह एक खास फिल्म होगी।"
महज कुछ ही हफ्तों पहले की बाद है, जब उनका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें वह लता मंगेशकर के सदाबहार गाने 'एक प्यार का नगमा है' को रेलवे प्लेटफार्म पर गा रही थी।
इस वीडियो पर कई चैनलों और म्यूजिक कंपोजरों का ध्यान गया, जिसमें हिमेश रेशमिया भी शामिल थे, जिन्होंने उन्हें प्लेबैक सिंगर के रूप में बॉलीवुड में लांच करने की पेशकश की। उन्होंने रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' के एक एपिसोड की भी रिकार्डिग की।
उन्हें अभी सफलता का स्वाद मिल रहा है, लेकिन वायरल वीडियो से पहले उनकी जिन्दगी कुछ और ही थी।
वह याद करते हुए कहती हैं, "मैं फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई थी। मैं एक अच्छे परिवार से थी, लेकिन यह मेरी नियति थी, जब मैं अपने माता-पिता से केवल छह महीने के उम्र में अलग हो गई।"
हालांकि उनकी दादी ने उन्हें पालापोसा, लेकिन उनके लिए जीवन आसान नहीं था।
मानुषी छिल्लर ने शूटिंग के दौरान थार रेगिस्तान में आने वाली मुश्किलों के बारे में बात की
आप हर चीज को बेहतर बनाते हैं- कैटरीना
जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस 'माधुरी दीक्षित' की खुबसूरती के पीछे के राज
Daily Horoscope