CP1 प्रतिभा पाटिल की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 205 करोड रूपए, बन गया रिकॉर्ड - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

प्रतिभा पाटिल की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 205 करोड रूपए, बन गया रिकॉर्ड

published: 30-03-2012

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की विदेश यात्राओं में सरकारी खजाने का करीब 205 करोड रूपया खख्र्च हो गया। यह एक रिकॉर्ड बन गया है। प्रतिभा पाटिल की विदेश यात्राओं के खर्च का ब्यौरा आरटीआई से हुआ है। आरटीआई में इस जानकारी बाबत अर्जियां 3 साल पहले डाली गई थी। लेकिन इसका जवाब अब मिला है। प्रतिभा पाटिल ने अपने कार्यकाल में 12 विदेश यात्राएं कीं। इन विदेश यात्राओं के दौरान वह 79 दिन तक विदेशों में रहीं। प्रतिभा पाटिल ने 22 देशों की यात्रा की जिनमें ब्राजील, मेक्सिको, चिली, भूटान, वियतनाम, इंडोनेशिया, स्पेन, पोलैंड, रूस, ताजिकिस्तान, ब्रिटेन, साइप्रस, चीन, लाओस, कंबोडिया, संयुक्त अरब अमीरात, सीरिया, मॉरिशस, साउथ कोरिया, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश हैं। इन विदेश यात्राओं पर कुल खख्र्च 205 करोड रूपये का हुआ।

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved