मुंबई, 29 अगस्त। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन का आज 51वां जन्मदिन है। संगीत निर्देशक विशाल-शेखर एक वीडियों एलबम के जरिए माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि देंगे। एलबम में शाहरूख के साथ शाहिद एवं प्रियंका भी थिरकेंगे। यह एलबम आज जैक्सन के 51वें जन्मदिन (29 अगस्त)पर जारी किया जाएगा। विशाल ददलानी और विशाल-शेखर की जोडी ने बताया कि पॉप स्टार माइकल को एक एलबम के माघ्यम से श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव शाहरूख का था। गौरतलब है कि माइकल का इस वर्ष 25 जून को निघन हो गया था। विशाल ने बताया कि जैक्सन के निघन के बाद दुनियाभर में एक अजीब सी स्थिति बन गई है। घटना को लेकर हर कोई परेशान है। विशाल ने बताया कि एलबम का नाम "मेक इट लार्ज-ए ट्रिब्यूट टू माइकल जैक्सन" रखा गया है। इसमें शंकर महादेवन, शान, के.के और श्रेया घोषाल ने प्रस्तुति दी है। माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि देने के लिए अमरीका के लॉस एंजलिस में माइकल का मोम का पुतला लगाया गया। माइकल का पुतला उनके जन्मदिन के ठीक दो दिन पहले लगाया गया। माइकल का यह पुतला करीब डेढ करोड रूपए में बनाया गया है, और इसे लंदन के "तुसाद म्यूजियम" से अमरीका लाया गया है।
|