Home Bookmark this site!
  RSS Feed
rajasthan hindi news,jaipur hindi news, hindi, hindi news, latest hindi news, samachar, hindi samachar, taza khabar, hindi newspaper, news update in hindi, hindi website, news from india, hindi portal, khaskhabar
   
 
पहला पन्ना » मूवी-मसाला » प्यार में दिलचस्पी रखने वाली लडकी हूं: करीना
 
प्यार में दिलचस्पी रखने वाली लडकी हूं: करीना
09    जून ,  2009

मुंबई, 9 मई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है, कि वह असल जीवन में प्यार में दिलचस्पी रखने वाली बेहद सुलझी हुई लडकी है। करीना ने कहा कि मेरी आगामी फिल्म "कम्बख्त इश्क" में मेरा किरदार प्रेम विरोघी और पुरूषों से घृणा करने वाली लडकी का है। यह एक नारीवादी महिला का किरदार है, जो पुरूषों को बहुत बुरा समझती है। लेकिन करीना ने कहा कि वह असल जीवन में प्यार में दिलचस्पी रखने वाली बेहद सुलझी हुई लडकी है, और किसी से भी बुरा व्यवहार नही कर सकती। फिल्म में करीना एक मॉडल के किरदार में है, जिसे अक्षय से प्यार हो जाता है।
लेकिन लिंगभेद के मुद्दे पर उनका अक्षय से विवाद होता रहता है। करीना ने कहा कि फिल्म में मुझे अक्षय से प्रेम करने वाला भाग बेहद पसंद है, क्योंकि इसके बाद से ही मेरे किरदार में व्यापक बदलाव आता है। करीना की अक्षय के साथ यह सातवीं फिल्म है। करीना ने कहा कि मैं अक्षय को पहले से ही जानती हूं। वह मेरी बहन करिश्मा के साथ तकरीबन दस फिल्में कर चुके है, इसलिए उनके साथ काम करते हुए मुझे मजा आता है। करीना ने इस फिल्म के लिए अपने लुक में बदलाव भी किया है।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
 
Eliza Dushku Monica Bellucci Jennifer Aniston
 
संबंधित खबरें
करीना के सिर चढा सैफ का जादू शादी के बंधन बंधी अमृता अरोडा
पावर लिस्ट में करीना कपूर में करीना पर फिदा : कैटरीना
नवाब पटौदी ने स्वीकार करीना को बहु के रूप में शादी के लिए टाइम नहीं करीना
पॉलिटिक्स में भी जीरो करीना बेबो ने की बिकनी से तौबा
मुश्किल में कम्बख्त इश्क के प्रोमो करीना को खोने का डर सैफ
 
Latest Bollywood Movies Videos
Cancer मेष
11 सितंबर , 2010
आज अपने लक्ष्य को ध्यान में रखेंगे तो सफलता मिल सकती है। किसी व्यावसायिक समस्या का समाधान होगा। खर्चे की अधिकता परेशानी का कारण बनेगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
खबरें   क्रिकेट-खेल   मूवी-मसाला   कारोबार
   
बृहस्पति के नक्षत्र
बृहस्पति के नक्षत्र व्यक्ति के जन्म के समय चन्द्रमा जिस नक्षत्र पर संचार कर रहे होते हैं वह उसका जन्म नक्षत्र कहलाता है। जन्म नक्षत्र का प्रभाव व्यक्ति के आचरण एवं व्यवहार पर पूर्ण रूप से प़डता है  आगे पढें
रहें तन और मन दोनों से फिट
आजकल की भागदौड भरी जिंदगी में आदमी मशीन बनकर रह गया है। तरह-तरह की जिम्मेदारियां, बढ़ती जरूरते के चलते आप आराम नहीं कर पाते। इससे आपका नर्वस सिस्टम कमजोर होने लगता ...    आगे पढें