नई दिल्ली, 15 मई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने पुराने प्रेमी शाहिद कपूर पर निशाना साघा, मगर चोट प्रियंका को लगी। दरअसल करीना ने कुछ दिनों पहले कहा था कि शाहिद कपूर बेवजह उनका नाम अपनी फिल्म "कमीने" के प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे है। इस बात पर शाहिद ने तो कुछ भी नही कहा मगर उनकी नई दोस्त प्रियंका चोपडा से रहा नही गया और प्रियंका ने करीना को साफ जवाब देते हुए कहा कि फिल्म कमीने का निर्देशन मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज कर रहे है। और यूटीवी इस फिल्म का निर्माण कर रही है। शाहिद इस फिल्म में दोहरी भूमिका में है। और मैं पहली बार एक मराठी महिला का किरदार निभा रही हूं। मुझे नही लगता कि हमारी फिल्म को इससे ज्यादा प्रचार की जरूरत है।
|