लंदन। होटल व्यवसायी और हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन को यकीनन इसकी उम्मीद नहीं होगी कि उनका रियलिटी टीवी शो कानूनी पचडे में फंस जाएगा। अबु धाबी के एक प्रोडक्शन हाउस वी प्रोड्यूर्स ने हिल्टन के इस रियलिटी शो के दुबई संस्करण की शूटिंग के रोजाना के कामकाज की जिम्मेदारी यूनीकोन एमाइरेट्स को साल 2009 में दी थीं जिसमें यह कंपनी नाकाम रही। आखिरकार शो को बचाने के लिए वी प्रोड्यूसर्स को अपना धन लगाना पडा। वी प्रोड्यूसर्स ने एक बयान जारी कर कहा मामला सुलझाने की पूरी कोशिश के बावजूद यूनीकोन एमाइरेट्स अपनी देनदारी चुकाने में नाकाम रही है। इसे देखते हुए हमारे पास कानूनी कार्रवाई करने के अलावा कोई और उपाय नहीं बचा। मुकदमे के शुरूआती फैसले में यूनीकोन एमाइरेट्स के प्रबंध निदेशक को एक साल जेल की सजा सुनाई गई है और दूसरे कानूनी दावों के निपटारे की कार्रवाई चल रही हैं।
|