मुंबई। बॉलीवुड आयटम गर्ल राखी सावंत का कहना है कि अगर उनकी शादी होगी तो केवल स्वयंवर में ही। मतलब पिछले साल एनडीटीवी इमैजिन पर अपना स्वयंवर रचाने वाली राखी फिर से स्वयंवर रचानेवाली हैं। पिछले स्वयंवर में राखी ने एनआरआई ईलेश पारूजनवाला को अपना पति चुना था लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों अलग हो गए। लेकिन अब जल्दी ही राखी फिर नया स्वयंवर रचाएंगी और नया दूल्हा ढूंढेंगी। >राखी ने कहा है कि यदि कभी उनकी शादी होगी तो स्वयंवर से, हालांकि राखी ने ये भी कहा कि वह अभी इस बात पर ज्यादा कुछ नहीं बताएंगी, लेकिन वह बेहद खुश है। जल्दी ही राखी एक प्रोडक्शन हाउस खोलनेवाली है और एक ब्यूटी स्पा खोलने का मन भी बना रही हैं। राखी सोचती है कि लाइफ में पैसा बहुत जरूरी है और वह बहुत सारा पैसा कमाना चाहती हैं।
|