|
 |
|
बीएसई विश्व के दस शीर्ष शेयर बाजार में |
पेरिस/नई दिल्ली। शेयर कारोबार के मूल्य के हिसाब से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) विश्व के शीर्ष दस शेयर बाजारों में शामिल हो गया है। पिछले साल बीएसई में चढाए गए शेयरों में बाजार मूल्यांकन लगभग दो गुना होकर 60,79,892 करोड रूपए (1,310 अरब डालर) पर पहुंच गया। वल्र्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज (डब्ल्यूएफई) की एक रिपोर्ट के अनुसार एशिया के इस सबसे पुराने शेयर बाजार में सूचीबद्ध शेयरों का पूंजीकरण (कुल बाजार मूल्य) 2008 की तुलना में 2009 में 93.3 प्रतिशत बढा है।
वैश्चिक वित्तीय संकट के बावजूद बेहतर रूख दिखाते हुए 2009 में बीएसई का पूंजीकरण बढकर 60,79,892 करोड रूपए पर पहुंच गया। 2008 में यह मात्र 647 अरब डालर था। आंकडों के अनुसार डालर मूल्य मेमं बीएसई का मूल्य .... |
|
|