CP1 पहले अपने भ्रष्ट नेताओं की संपत्ति का हिसाब दे कांग्रेस: बाबा - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

पहले अपने भ्रष्ट नेताओं की संपत्ति का हिसाब दे कांग्रेस: बाबा

published: 25-02-2011

गुवाहाटी। कांग्रेसी नेता दिगि्वजय सिंह के साथ शुरू हुआ बाबा रामदेव का वाक्युद्ध अब अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता दिगि्वजय सिंह के इस बयान के बाद की बाबा अपनी सम्पत्ति का विवरण दें के बाद योग गुरू बाबा रामदेव का कांग्रेस के खिलाफ बोलना और ज्यादा हो गया है। असम के गोलाघाट में योगाभ्यास के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिसने मुझे ब्लडी इंडियन कहा बल्कि वह उनकी (रामदेव) की सम्पत्ति पर सवाल ख़डे करवा रही है। उन्होंने कहा कि मेरी सम्पत्ति का हिसाब पूछने से पहले कांग्रेस को स्वयं अपने भ्रष्ट नेताओं की सम्पत्ति का हिसाब जनता के सामने लाना चाहिए। जब वे स्वयं यह काम कर रहे हैं और जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं तो कांग्रेसी सांसद अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि उनका कुछ नहीं है, जनता ने जो दान पतंजलि ट्रस्ट को दिया है उसकी तुलना काले धन से करना कांग्र्रेस के दिवालिएपन की निशानी है। पतंजलि ट्रस्ट को विदेशों से भी दान मिलता है। पतंजलि की विदेशों में जितनी भी सम्पत्ति है मैं उसका पूरा ब्यौरा देने को तैयार हूं।  

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved