• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वैज्ञानिकों को मिला रहस्यमय ग्रह, विपरीत दिशा में बहती हैं हवाएं

नई दिल्ली। खगोलशास्त्रियों ने एक रहस्यमय हॉट जुपिटर खोजा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी यहां पर विपरीत दिशा में हवाएं चलती हैं। कनाडा के खगोलशास्त्रियों ने पृथ्वी से 930 प्रकाश वर्ष दूर गैसीय एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर का गैसों से भरा ग्रह) पर एक रहस्यमय गर्म स्थान की खोज की है। इस जगह की उम्मीद उन्हें बिल्कुल नहीं थी। यह खोज हमारे सौरमंडल के बाहर पाए जाने वाले ऐसे ग्रहों के प्रति वैज्ञानिकों की समझ को चुनौती देती है। सीओआरओटी- 2बी ग्रह की खोज एक दशक पहले फ्रांस के नेतृत्व वाले अंतरिक्ष निगरानी मिशन ने की थी। इस ग्रह को हॉट जुपिटर भी कहा जाता है।

बृहस्पति के विपरीत तथाकथित हॉट जुपिटर अपने मेजबान तारे के आश्चर्यजनक ढंग से नजदीक होते हैं। वे इतना करीब होते हैं कि इन्हें अपने तारों का चक्कर लगाने में तीन दिनों से भी कम समय लगता है। इस ग्रह पर पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली तेज हवाएं चलती हैं। कनाडा में मैकगिल यूनिवर्सिटी के खगोल वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान सीओआरओटी-2बी एक्सोप्लैनेट को अपनी स्थिति से विपरीत दिशा पश्चिम की तरफ पाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weird Winds Blow the Wrong Way on Scorching Hot Exoplanet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weird winds blow, wrong way, scorching hot exoplanet, hot jupiter, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved