छतरपुर। युग बीत गए जब भगवान राम ने अयोध्या में राज किया था। उनकी राज्य व्यवस्था को आज भी याद किया जाता है, मगर किसी पुलिस थाने का कामकाज आज भी उनके नाम और इजाजत से चलता हो, तो निश्चित रूप से हैरान करने वाला होगा। लेकिन ऐसा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पुलिस थाने में चरितार्थ हो रहा है। वहां थाने में विराजमान भगवान श्रीराम जनता को न्याय का पाठ पढ़ाकर कुशल प्रशासक बने हुए हैं। छतरपुर जिले के ईशानगर पुलिस थाने में पिछले 25 साल से भगवान श्रीराम का राज कायम है। यहां पर फरियादी की फरियाद थाना प्रभारी नहीं, बल्कि भगवान खुद सुनते हैं। यहां पर एफआईआर भगवान के दरबार में अर्जी लगाने के बाद ही लिखी जाती है। थाना में तैनात पुलिस अमला अपने आप को भगवान का सेवक बताकर अपनी ड्यूटी करता है। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कामकाज का अनोखा तरीका
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
Daily Horoscope