नई दिल्ली। इस तस्वीर को देख कर पहली बार में कोई भी धोखा खा सकता है। पुतले की तरह दिखने वाली यह जीती जागती महिला है। इस महिला ने यह लुक मेकअप करके नहीं पाया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह असल में ऐसी ही है। यह अमेरिका की मॉडल मेलनी गेडोस है। 28 वर्षीय गेडोस एक्टोडर्मल डिस्प्लेशिया नामक एक रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से ऐसी है। इस डिसऑर्डर के कारण बाल, दांत, नाखून, हड्डियों, स्किन और ग्लैंड्स के विकास पर बुरा असर पड़ता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेलनी गेडोस के होंठ और तालू जन्म से ही कटे-फटे थे। उनके आंख और कान में भी विकृतियां थीं। इन्हें ठीक करने के लिए उन्हें बचपन में 40 सर्जरीज करवानी पड़ी थीं। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि मेलनी के दांत भी नहीं हैं। दो साल पहले उन्होंने नकली दांत बनवाए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें पहनना छोड़ दिया। मेलनी का कहना है कि वे बिना दांत के खाती रही हैं, इसलिए उन्हें इनकी कोई जरूरत नहीं है। वे विग भी नहीं लगाती हैं।
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
Daily Horoscope