• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

OMG! यहां कॉफी से चलाई जा रही है बसें

नई दिल्ली। आपने अबतक डीजल, पेट्रोल, सीएनजी आदि ईंधन से बसें चलते हुए देखा या सुना होगा। लेकिन आज आपको एक खबर के बारे में बताने जा रहे है, जिसे जानकार आप चकित रह जाएंगे। जी हां, अब कॉफी से निकाले गए कचरे के तेल का इस्तेमाल से लंदन में बसें चलाई गई। लंदन परिवहन अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। कॉफी के कचरे से निकाले गए तेल को डीजल में मिलाकर जैव ईंधन तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल सार्वजनिक परिवहन के लिए ईंधन के रूप में किया जा रहा है। ऐसा अभी प्रयोग के तौर पर किया गया है। प्रयोग सफल रहा तो इस जैव ईंधन का इस्तेमाल धडल्ले से होने लगेगा।

लंदन स्थित टेक्नोलॉजी फर्म बायो-बीन लिमिटेड ने कहा है कि एक साल में एक बस को ऊर्जा प्रदान करने के लिए पयार्प्त कॉफी का उत्पादन किया गया है। ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (टीएफएल) परिवहन के दौरान धुआं उत्सर्जन को कम करने के लिए तेजी से जैव ईंधन के उपयोग की तरफ बढा है। बायो-बीन के अनुसार, लंदन के लोग कॉफी से एक साल में 200,000 टन कचरा निकालते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-London buses to be powered by leftover coffee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: london buses, powered by leftover coffee, leftover coffee, red buses to run on coffee, coffee, ajab gajab, amazing news, different news, bizzare world, creative world, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved