इक्वाडोर। विश्व जूनियर स्क्वॉश चैम्पियनशिप में भारत के आदित्य जगताप की चुनौती खत्म हो गई है। उन्हें शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिस्त्र के अम्र खालिद खलीफा से हार का सामना करना प़डा।
टूर्नामेंट में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खलीफा ने जगताप को कोई मौका नहीं दिया। भारतीय खिल़ाडी तमाम कोशिशों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा। आखिरकार जगताप को 5-11, 2-11, 2-11 से करारी हार झेलनी प़डी। अब भारतीय खिल़ाडी टीम स्पर्धा में चुनौती पेश करने की तैयारी में हैं। टीमों के बीच मुकाबला यहां दो अगस्त से आरंभ होगा।
|