- खबरें
news - क्रिकेट-खेल
sports - मूवी-मसाला
entertainment - कारोबार
business - राशिफल
astrology - मुस्कान
jokes - जीवन के रंग
articles - गैलरी
gallery - जीवन आस्था
aastha - Video गैलरी
video
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ज्यादातर गरीब लोग अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की बजाय सिगरेट पर अधिक धन खर्च करते हैं। एक सरकारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। नगर परिषद के प्रवक्ता फेरियल सोफयान ने कहा, ""शहर के गरीब परिवारों का 30 प्रतिशत से ज्यादा धन परिवहन, कप़डों और रहने के लिए घर पर खर्च होता है। हालांकि सिगरेट एक और ऎसा पहलू है, जो उनके खर्च में योगदान देती है।"" केंद्रीय सांख्यिकी एजेंसी "बदन पुसत स्टेटिस्टिक"(बीपीएस) के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि चावल के बाद सिगरेट दूसरी ऎसी महत्वपूर्ण चीज है, जिस पर गरीब परिवार धन खर्च करते हैं। नगर परिषद के प्रवक्ता ने बताया कि सिगरेट पर अधिक खर्च का मतलब अन्य जरूरी चीजों के लिए खर्च में कटौती है। परिवार के सदस्यों की गिरती सेहत इसी का परिणाम है, जिसकी वजह से अतिरिक्त खर्च में भी बढ़ोत्तरी होती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या पर काबू पाने के लिए कानून को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। ""अब वक्त आ गया है जब हमें धूम्रपान रहित क्षेत्रों से जु़डे कानून लागू करने के लिए कदम बढ़ाने चाहिए।"" बीपीएस के आंक़डों के अनुसार जकार्ता में गरीबी में जीवन व्यतित करने वाले लोगों की संख्या कुल आबादी की 3.75 प्रतिशत हो गई है। 2010 के जनगणना आंक़डों के अनुसार जकार्ता में 96 लाख लोग निवास करते हैं।
महिलाएं अगर जिम में चलाएंगी साइकिल तो सेक्सुअल प्लेजर हो जाएगा कम
मेरा भी यौन शोषण हुआ था: सोफिया हयात
कामुक विज्ञापनों में महिलाएं और लोगों का नजरिया