- खबरें
news - क्रिकेट-खेल
sports - मूवी-मसाला
entertainment - कारोबार
business - राशिफल
astrology - मुस्कान
jokes - जीवन के रंग
articles - गैलरी
gallery - जीवन आस्था
aastha - Video गैलरी
video
नई दिल्ली। भारत से तंबाकू का निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर तक 8 फीसदी घटकर 1,54,171 टन रहा है। इसकी वजह ज्यादा वैश्विक स्टॉक और कम प्रतिस्पर्धी कीमतें हैं। तंबाकू बोर्ड ने यह जानकारी दी है।
बोर्ड ने कहा है कि भारत ने पिछले साल की समान अवधि में 1,67,319 टन तंबाकू का निर्यात किया था। तंबाकू बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि कच्चे तंबाकू और उसके उत्पादों को मिलाकर भेजी गई तंबाकू की खेप वित्त वर्ष 2011-12 में अप्रैल से नवंबर की अवधि के दौरान मूल्य के हिसाब से 7.27 फीसदी घटकर 2,523.14 करोड रूपये रही, जो वर्ष भर पहले की समान अवधि में 2,721.04 करोड रूपये थी।
हालांकि, तंबाकू उत्पादों का निर्यात मूल्य और आकार दोनों स्तर पर बढ़ा जबकि कच्चे तंबाकू का निर्यात घट गया। समीक्षाधीन अवधि में भारत ने 659.59 करो़ड रूपये मूल्य के 26,429 टन सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पादों का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 605.01 करोड रूपये मूल्य का 24,746 टन था।
महिलाएं अगर जिम में चलाएंगी साइकिल तो सेक्सुअल प्लेजर हो जाएगा कम
मेरा भी यौन शोषण हुआ था: सोफिया हयात
कामुक विज्ञापनों में महिलाएं और लोगों का नजरिया